फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sticks used to fight for seats in the train

Jalaun News: मुठभेड़ में चार गो तस्कर पकड़े, दो को लगी गोली

Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Sticks used to fight for seats in the train
कोंच (जालौन)। एसओजी ने कोंच थाना पुलिस के साथ कार्रवाई करते हुए गुरुवार तड़के चार तस्करों को चार गोवंशों के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो अभियुक्तों के पैर में गोली भी लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो के खिलाफ पूर्व में गो तस्करी और गोकशी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीओ उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि गोकशी की शिकायतों पर टीम का गठन किया गया था। मुखबिर की सूचना पर एसओजी व थाना कौंच पुलिस की संयुक्त टीम ने महेशपुरा रोड पर जांच शुरू कर दी थी। गुरुवार को तड़के करीब चार बजे उसी रोड पर गायों से लदी लोडर आती दिखी। उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। उनकी गोलियों से टीम बाल-बल बची।
विज्ञापन

जवाबी फायरिंग में कोंच के आराजी लाइन निवासी कल्ला और मुन्ना के पैर में गोली लग गई। उनके साथ वहीं के दो और तस्कर सईद और उसके भाई सोनू को मुठभेड़ में पकड़ लिया गया। उनके पास से दो तमंचा, कारतूस, चाकूा, बांका और क्रूरता ढंग से लदे चार गोवंश बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ही क्षेत्रों गोकशी और तस्करी को देते थे अंजाम
-पकड़े गए चार गो तस्करों में सरगना कल्ला और उसका साथी मुन्ना गोकशी के साथ साथ कई अन्य अपराधों में भी शामिल रहे हैं। कल्ला पर कोंच थाने में ही 13 रिपोर्ट दर्ज हैं। एक जालौन में है। मुन्ना पर चार मामले दर्ज हैं। इसमें जुआ, तमंचा, असलहा, गैंगेस्टर, चोरी आदि के मुकदमे लिखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed