Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   State highway could not be constructed in seven years

Jalaun News: सात साल में नहीं हो पाया स्टेट हाईवे का निर्माण

Mon, 11 Sep 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
State highway could not be constructed in seven years
फोटो-15- मुहाना के पास सड़क बनी तालाब। संवाद
विज्ञापन

फोटो-16- डकोर के पास सड़क धसकी। संवाद
- जगह-जगह हुए गड्ढे, वाहनों को निकलने में हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

मुहम्मदाबाद। उरई से मुहाना के लिए स्टेट हाईवे का निर्माण हो रहा है। सालों से निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। निर्माण पूरा होने से पहले ही कई जगह से सड़क धसक गई है। बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से हादसों में भी इजाफा होने लगा है। कुछ दिन पूर्व ही एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी।
करीब सात साल पहले 2016 में उरई से मुहाना मार्ग को सुलभ बनाने के लिए स्टेट हाइवे का निर्माण करवाया जा रहा था। दिन, घंटों के साथ साल गुजरते जा रहे है लेकिन हाइवे का निर्माण पूर्ण नहीं हो पा रहा है। बनने के कुछ महीने बाद ही हाइवे धसकना शुरू हो गया था। अब हाईवे पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिसमें आए दिन वाहन भी फंस रहे हैं।
विज्ञापन

कई जगह तो मार्ग पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। देखकर किसी गांव की अविकसित मार्ग लगता है। कुसमिलिया और मुहम्मदाबाद में आज तक हाइवे का निर्माण ही नहीं हो सका है। निर्माण नहीं होने से करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित है। वहीं मुहाना गांव के पास दोनों और की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जो पांच से 10 फीट तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गड्ढों में मोटरसाइकिल तक समा जाती है। रात के समय हाइवे मौत का रूप ले लेता है। डकोर स्वास्थ्य केंद्र के आगे मोड़ पर सड़क पूरी तरह घसक गई है। सड़क धसकने से रात के समय ज्यादा हादसे भी होने लगे हैं। एक माह पहले एक बाइक सवार की मौत भी हो गई थी।
फोटो- 17- हीरालाल। यातायात व्यवस्था रहती प्रभावित
मुहाना निवासी हीरालाल का कहना है कि उरई-राठ फोरलेन का निर्माण शुरू हुए छह बीत रहे हैं। सड़क का निर्माण अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। सड़क कई जगहों पर उखड़ गई है। कहीं कहीं तो यह सड़क पूरी तरह धंस गई है। इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

फोटो-18- चतुर सिंह।
कार्यदायी संस्था नहीं दे रही ध्यान

कुसमिलिया निवासी चतुर सिंह ने बताया कि वाहनों को निकलने में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। रात के समय कई बार बसें इन गड्ढो में फंस गई हैं। छोटे वाहन वाले आए दिन उसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कार्यदाई संस्था ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed