फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sport

चार सौ मीटर दौड़ में मोहित सबसे आगे रहे

Mon, 29 Nov 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
sport
उरई। शहर के इंदिरा स्टेडियम में हो रही सांसद खेल स्पर्धा के तहत जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में रविवार को क्रिकेट व दौड़ समेत कई प्रतियोगिताएं हुईं। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में जालौन के मोहित सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ लोकेंद्र सिंह, शरद श्रीवास्तव व अरविंद द्विवेदी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया। पहला मैच कोंच व डकोर ब्लाक के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोंच ब्लाक की टीम ने 15 ओवर में 96 रन बनाए। जवाब में डकोर के बल्लेबाजों ने 13 ओवर में 97 रन बनाकर मैच जीत लिया। दूसरा मैच जालौन और महेबा ब्लाक के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जालौन की टीम ने 96 रनों का लक्ष्य रखा। महेबा की टीम ने 99 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। अंपायर की भूमिका प्रशांत श्रीवास्तव, कमल सैनी, स्कोरर सचिन पाटकार ने निभाई।
विज्ञापन

इसके अलावा एथलेटिक्स जूनियर बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में माधौगढ़ की कुमकुम ने पहला, डकोर की सविता ने दूसरा व संस्कृति पटेल ने तीसरा स्थान पाया। 200 मीटर रेस निधि नदीगांव ने पहला, कुमकुम माधौगढ़ ने दूसरा और नैंसी तीसरा स्थान पाया। 400 मीटर बालक वर्ग में दौड़ में मोहित सिंह जालौन ने पहला, अमन सेंगर ने दूसरा, गोलू पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 3000 मीटर ओपन रेस में कीवल सिंह ने पहला, नारायण सिंह ने दूसरा, कल्पेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग की खो-खो में महेबा ब्लाक विजेता, डकोर ब्लाक उपविजेता रहा। कबड्डी सीनियर बालिका वर्ग में कुठौंद विजेता रहा। सीनियर वालीबाल प्रतियोगिता में महेबा ब्लाक विजेता, जालौन ब्लाक उपविजेता रहा। कुश्ती 57 किलो बालक वर्ग में अशोक कुमार रामपुरा, 62 किलो वर्ग में अजय प्रताप महेबा, 68 किलो में ज्ञानेंद्र रामपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुश्ती बालिका वर्ग में 52 किलो में सोनम ने पहला, 72 किलो में प्रिया सेंगर ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का संचालन उप क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने किया। इस दौरान डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. ममता स्वर्णकार, पुरुषोत्तम कुशवाहा, प्रभाकर दुबे, विभूति पांडेय, राजेश चंदेल व एसके लहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed