फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Special train between Gorakhpur and Pune ran only on paper

Jalaun News: कागजों में दौड़ी गोरखपुर से पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन

Mon, 11 Nov 2024 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Nov 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Special train between Gorakhpur and Pune ran only on paper
उरई। रविवार को रेलवे ने एक ट्रेन कागजों में दौड़ा दी। यह स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से पुणे जा रही थी, इस ट्रेन के यात्रियों ने टिकट भी ले लिए। ऑनलाइन पर यह ट्रेन आटा रेलवे स्टेशन खड़ी दिखाई दे रही थी। काफी देर तक जब यह ट्रेन उरई नहीं आई तो ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस ने आटा स्टेशन पर जानकारी ली। उन्होंने अनभिज्ञता जताई। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने कंट्रोल रूम को अवगत कराया। जानकारी करने पर पता चला कि यह ट्रेन आज संचालित ही नहीं हो रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने गोरखपुर से पुणे के बीच स्पेशल ट्रेन नंबर 01432 का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया था। इस ट्रेन के उरई आगमन का समय सुबह आठ बजे है। यह ट्रेन उरई स्टेशन पर पांच घंटे देरी से आना दर्शा रही थी। रविवार दोपहर करीब एक बजे कई यात्री स्टेशन पहुंच गए और उन्होंने इस ट्रेन के टिकट भी ले लिए। जब उन्होंने ऑनलाइन देखा तो यह ट्रेन आटा में खड़ी दिखाई दे रही थी। जब एक घंटा गुजर गया और ट्रेन नहीं आई तो यात्री ट्रेन परिचालन के लिए ड्यूटी पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एसके खरे के पास पहुंचे।
विज्ञापन

तब स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने आटा स्टेशन मास्टर से इसकी जानकारी ली। आटा स्टेशन मास्टर ने इस ट्रेन के बारे में अनभिज्ञता जताई। इसके बाद उन्होंने कंट्रोल से जानकारी ली। कंट्रोल से जानकारी करने के बाद उन्होंने यात्रियों को बताया कि इस ट्रेन का आज संचालन नहीं हो रहा है। इस पर यात्रियोंं ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटेलनगर निवासी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि यह ट्रेन मोबाइल पर संचालित दिख रही थी। इसलिए वह स्टेशन पहुंच गए थे। इसी तरह पाठकपुरा निवासी जितेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि उन्हें पत्नी के साथ झांसी जाना था। इसलिए इस ट्रेन को पकड़ने आ रहे थे। इसमें जनरल कोच ज्यादा हैं लेकिन काफी देर इंतजार के बाद यह ट्रेन नहीं आई। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से इसकी शिकायत भी की है। स्टेशन अधीक्षक ने यात्रियों को समझाया कि अभी बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल आ रही है, यात्री उस ट्रेन से जा सकते है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में उरई से रिजर्वेशन वाले यात्री नहीं थे।


-ब्लॉक में फंसीं दो ट्रेनें, यात्री हुए परेशान
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड के उरई सरसोकी और आटा रेलवे स्टेशन के बीच दो घंटे का पावर और ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया। इसके दो ट्रेनें फंसीं रही। रेलवे ट्रैक की मरम्मत के लिए रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग ने रविवार को दोपहर एक बजे से तीन बजे के बीच उरई सरसोकी आटा रेलवे सेक्शन में ट्रैक मरम्मत के काम के चलते इंजीनियरिंग विभाग ने ब्लॉक लिया था। इसके चलते गोरखपुर से पुणे जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01416 को आटा स्टेशन पर करीब आधा घंटा रोका गया। मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05326 को उरई स्टेशन पर करीब 40 मिनट रोका गया। यह ट्रेन पहले से ही आठ घंटा देरी से चल रही है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। (संवाद)

फोटो-26-उरई स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
नहीं सुधर रही स्पेशल ट्रेनों की चाल, घंटों देरी से आ रहीं
उरई। झांसी कानपुर रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों की चाल बिगड़ी हुई है। इसके चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। हालत यह है कि सुबह की ट्रेन शाम को और रात की ट्रेन सुबह आ रही है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है।

रविवार को भी इस रेलखंड पर ट्रेनों की चाल नहीं सुधरी। मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन नंबर 22121 अपने निर्धारित समय से 10 घंटा 47 मिनट देरी से चल रही है। गोरखपुर से हैदराबाद जाने वाली डेक्कन एक्सप्रेस नंबर 02576 अपने निर्धारित समय से सात घंटा 40 मिनट की देरी से आई। छपरा से मुंबई जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05113 चार घंटा देरी से आईं। मदुरई से कानपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 01928 चार घंटे 20 मिनट देर से आई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हुई। झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कई जगह रेलवे ट्रैक के मरम्मत के काम चल रहा है। इसकी वजह से भी ट्रेनें देरी से आ रही है। जल्द इसमें सुधार किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed