{"_id":"62b741e6bbbe3e2c4205d7b3","slug":"sp-railway-co-rpf-grp-orai-news-knp704271861","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ थाने में इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबलों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरपीएफ थाने में इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबलों में विवाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई (जालौन)। ड्यूटी को लेकर शनिवार को आरपीएफ थाने में हंगामा हुआ। इंस्पेक्टर और दो महिला कांस्टेबल ने एक दूसरे पर अभद्रता का आरोप लगाया है। मामले अधिकारियों के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबल को ड्यूटी से हटा दिया है। आरपीएफ कमांडेंट ने मामले की जांच सहायक सुरक्षा आयुक्त झांसी मंडल संजय कुमार सिंह को सौंपी है।
विवाद शुक्रवार का बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार महिला कांस्टेबल अम्रता और रेखा का ड्यूटी को लेकर आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक दूसरों पर अभद्रता का आरोप लगाया। इसी बीच किसी ने इसका वीडियो बना लिया। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो शनिवार को तत्काल प्रभाव से इंस्पेक्टर को कमांडेंट ऑफिस में अटैच कर दिया गया। जबकि अम्रता को कंट्रोल आफिस झांसी और रेखा को जूही (कानपुर) आफिस में अटैच कर दिया गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच प्रभावित न हो, लिहाजा दोनों पक्षों को अलग-अलग अटैच किया है। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोनों पक्षों के बयान लेने और जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी। जीआरपी इंस्पेक्टर आरके सिंह का कहना है कि ड्यूटी का विवाद था। विभागीय मामला होने के कारण जांच पड़ताल की जा रही है।