{"_id":"6278076de7ca060a8f07054d","slug":"sp-police-sports-match-under-orai-news-knp6956662148","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की टीम में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की टीम में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश
विज्ञापन
मैच खेलकर सिलेक्शन मैच का शुभारंभ करते एसपी रवि कुमार।
- फोटो : ORAI
उरई। पुलिस लाइन ग्राउंड में रविवार से जिले की अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह बनाने की कवायद शुरू हो गई। टीम में जगह बनाने के लिए चिलचिलाती धूप में भी खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन ने अंडर 19 के रजिस्टर्ड खिलाड़ियों के बीच तीन दिवसीय सेलेक्शन मैच का शुभारंभ एसपी रवि कुमार ने पुलिस लाइन में दो ओवर खेलकर किया। पहला ओवर पुलिस लाइन के आरआई पारसनाथ चौधरी ने फेंका। दूसरा ओवर उत्तम कुमार ने किया। मैच यूपीसीए के उपाध्यक्ष श्यामबाबू की देखरेख में हुआ। कार्यक्रम के दौरान डीसीए के उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी व कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने एसपी को बुके भेंट कर स्वागत किया।
सभी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए एसपी ने अच्छे प्रदर्शन करने की अपील की। यूपीसीए उपाध्यक्ष श्यामबाबू ने बताया कि तीन दिन तक लगातार अंडर 19 वर्ग के खिलाड़ियों का मैच के माध्यम से प्रदर्शन देखा जाएगा। स्कोर शीट के अनुसार चयन किया जाएगा। जिले की सभी रजिस्टर्ड एकेडमी की टीमें बनाई गई हैं। जिनके बीच यह मैच खेले जा रहे हैं। चयनित खिलाड़ियों को यूपीसीए के ट्रायल में शामिल किया जाएगा। इस दौरान संयुक्त सचिव विनय कुमार, उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, विनोद चतुर्वेदी, उत्तम कुमार, अंशू, अशोक साहू जालौन और कमल सैनी कालपी मौजूद रहे।
----------------
17 मई से होंगे अंतर जिला मैच
यूपीसीए के उपाध्यक्ष श्याम बाबू ने बताया कि अंडर-19 क्रिकेट टीम की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतर जिला क्रिकेट मैच भी कराए जाएंगे। ये मैच तीन दिन 17, 18 और 19 मई को खेले जाएंगे। इसमें जालौन, इटावा, औरेया और हमीरपुर की टीमें भाग लेंगी।