फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,police,CCTV,market,bill

सराफ से डेढ़ लाख की चांदी छीनकर भागा बदमाश

Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
SP,police,CCTV,market,bill
उरई (जालौन)। बाजार में भीड़ के बीच बदमाश सराफ से जेवरों से भरा झोला छीनकर भाग गया। सराफ ने पीछा भी किया पर भीड़ अधिक होने के चलते बदमाश भाग निकला। सराफ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे। पर कोई सुराग नहीं लगा। सराफ ने पुलिस को बताया कि झोले में एक किलो सात सौ ग्राम चांदी के जेवर, दो पासबुक, चेकबुक, दुकान की चाभी, बिलबुक आदि कागजात थे। इस संबंध में पहले ही दिन चार्ज संभालने वाले इंस्पेक्टर नागेंद्र पाठक का कहना है कि बदमाश को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी नीरज सोनी की सराफा बाजार में ज्वैलरी की दुकान है। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे वह घर से दुकान जाने के लिए बाइक से निकला। जब वह शहर के राठ रोड स्थित संकटा माता मंदिर के सामने पहुंचा। तभी पैदल जा रहे एक युवक ने नीरज को रोककर बताया कि बाइक के पास उसके रुपये गिरे पड़े है। सराफ रुपये उठाने के लिए झुका तभी बदमाश ने बाइक के हैंडल पर टंगा लगभग चांदी के जेवरों से भरा झोला झपट्टा मारकर खींचा और भाग निकला। सराफ ने पीछा किया। गोपालगंज सब्जी मंडी में भीड़ अधिक होने का फायदा उठाकर बदमाश भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास मौजूद दुकानदारो से पूछताछ की और लुटेरे का हुलिया पूछकर उसकी तलाश शुरू की। सराफ ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि झोले में चांदी का पायलें, चूड़ियां वजन लगभग एक किलो सात सौ ग्राम कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये, दो चेक बुक, दो पास बुक, दुकान की चाभी, बिलबुक आदि थे। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में दुकानदारो में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

---------------
कैमरे भी खराब थे, नहीं मिला सुराग
शहर में लूट, छिनैती आदि घटनाओं को कैद करने के लिए शहर के विभिन्न चौराहों व अन्य स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। संकटा माता मंदिर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े है। जिसके चलते सराफ के साथ हुई घटना कैद नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
घर से ही पीछे लगा था बदमाश
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश सराफ के पीछे उसके घर से ही लगा था। इतनी भीड़ में वह नीरज को ही अपना निशाना क्यों बनाता। उसे अच्छी तरह मालूम था कि झोले में चांदी है। पुलिस सराफ के करीबियों से भी पूछताछ कर रही है।

कहां थे बाजार में लगने वाले सिपाही
मंदिर के ठीक सामने जहां पर वारदात हुई। वहां जाम की स्थिति रहती है, इसके लिए होमगार्ड और सिपाहियों की ड्यूटी भी लगाई जाती है। पर जब वारदात हुई तो उस वक्त वहां सिपाही थे या नहीं। इसका जवाब भी पुलिस के पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed