फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SP,DM,highway,CM,DIG

काम से संतुष्ट, बोले, बचे काम जल्द करें

Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
SP,DM,highway,CM,DIG
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का निरीक्षण करते अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी - फोटो : ORAI
उरई। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने शनिवार को कैथेरी गांव के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेेसवे का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। कहा कि जुलाई में प्रधानमंत्री बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का शुभारंभ करेंगे। चित्रकूट से लेकर औरैया, इटावा जनपद तक बनने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो भी अधूरा काम है उसे तेजी से पूरा करें। 29 फरवरी 2020 से निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे लगभग 28 माह में बनकर तैयार हो चुका है। यह सीधा दिल्ली से बुंदेलखंड के लोगों को जोड़ेगा। इसके अलावा झांसी जनपद के गरौठा में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर डिफेंस कॉरिडोर बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, झांसी, जालौन, औरैया और इटावा जनपद के लोग इस बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से सीधे जुड़ेंगे और पांच से छह घंटे में दिल्ली आसानी से पहुंच जाएंगे। निरीक्षण से पहले पुलिस के जवानों ने उन्हें सलामी दी। डीएम चांदनी सिंह ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन

इस दौरान मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर भानु भास्कर, एसपी रवि कुमार, सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम पूनम निगम, सिटी मजिस्ट्रेट वीरेंद्र मौर्य आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed