{"_id":"65de347d81e5ed641a083277","slug":"sp-became-furious-against-its-own-mla-burnt-effigy-orai-news-c-224-1-ori1004-111448-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: अपने ही विधायक के खिलाफ उग्र हुए सपाई, फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: अपने ही विधायक के खिलाफ उग्र हुए सपाई, फूंका पुतला
Wed, 28 Feb 2024 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
उरई। क्रास वोटिंग में सपा के जिन सात विधायकों ने भाजपा के पक्ष में वोट किया, उनमें एक कालपी के विधायक विनोद चुतर्वेदी भी हैं। उनके खिलाफ उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हुंकार भर दी। सपाईयों ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आंबेडकर चौराहे पर पुतला फूंका।
समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव व समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष रिजवान मंसूरी ने कहा कि सरकार के खिलाफ और उसकी गलत नीतियों के खिलाफ खड़ा होने का साहस हर किसी में नहीं है। सरकार के खिलाफ खड़ा होने के लिए साहस चाहिए। कहा कि जनता सब देख रही है। इस तरह से जीत दर्ज करने से कुछ नहीं होता। जनता वाले चुनाव में भाजपा नहीं जीत सकती और इस बार जनता ही भाजपा को सबक सिखाएगी।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा सुनील यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी फरहाद उल्ला, हेमंत पाल धनगर, धीरेंद्र यादव, शनि, पवन सेंगर, शांतनु यादव, सभासद माधव यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
अच्छे प्रत्याशी को वोट करने का अधिकार न्यायालय से प्राप्त है : विनोद चतुर्वेदी
उरई। क्रास वोटिंग में भाजपा के पक्ष में वोट करने के आरोप पर कालपी से सपा विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का भी कहना है कि जो अच्छा प्रत्याशी हो उसी को आप वोट दे सकते हैं। उसी के आधार पर अच्छा प्रत्याशी देखकर मैंने वोटिंग की। मंगलवार को लखनऊ में ही मौजूद सपा विधायक से जब आगे के भविष्य को लेकर पूछा गया तो उन्होंने मैं व्यस्त हूं कहकर बात खत्म कर दी। (संवाद)