{"_id":"62c5dffc026ed0772c2489e8","slug":"smile-after-seeing-hindi-questions-science-confused-orai-news-knp706217395","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दी के प्रश्न देख मुस्कराए, विज्ञान ने उलझाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिन्दी के प्रश्न देख मुस्कराए, विज्ञान ने उलझाया
विज्ञापन
उरई। बीएड प्रवेश परीक्षा में बैठने वाले अभ्यर्थियों के चेहरे सरल पेपर देखकर खिल गए। हालांकि सरल पेपर के चलते मेरिट ऊपर जाने की भी चिंता भी दिखाई दी।
बुधवार को बीएड प्रवेश परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, गांधी महाविद्यालय, सनातन धर्म इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज समेत 11 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी की निगरानी में हुई। केंद्र व्यवस्थापकों के साथ कक्ष निरीक्षकों ने पैनी नजर रखी। सुबह की पाली में 5017 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 4562 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 455 अनुपस्थित रहे। सचल दल में शामिल डीआईओएस भगवत पटेल व बीएसए सचिन कुमार ने टीम के साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सरल रहा प्रश्न पत्र
सिरसाकलार क्षेत्र के खोडऩ गांव निवासी संजीव सिंह ने बताया कि उनकी तैयारी अच्छी रही। लेकिन दूसरी पाली में विज्ञान के प्रश्न कठिन आए। जिससे उन्हें करने में परेशानी आई।
हरदोई गूजर निवासी सरोज देवी ने बताया कि उनका पेपर अच्छा रहा। हिंदी व सामान्य अध्ययन आया था। हिंदी का पेपर अच्छा आया था लेकिन सामान्य अध्ययन के करंट अफेयर्स के सवाल कठिन आए थे।