फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Six trains cancelled, seven trains late, passengers shivering in the cold

Jalaun News: छह ट्रेनें निरस्त, सात ट्रेनें लेट, ठंड में ठिठुरे मुसाफिर

Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six trains cancelled, seven trains late, passengers shivering in the cold
उरई। झांसी-कानपुर रेलमार्ग से आने-जाने वाली ट्रेनें जहां सात घंटे देरी से चल रही हैं। वहीं, आधा दर्जन ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली ग्वालियर बरौनी व बरौनी ग्वालियर छपरा मेल, गोरखपुर से मुंबई, अहमदाबाद से दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस, हैदराबाद से गोरखपुर एक्सप्रेस, गोरखपुर से यशवंतपुर एक्सप्रेस को निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

पनवेल से गोरखपुर जिसका निर्धारित समय सुबह 10:38 बजे का है वह उरई स्टेशन पर सात घंटा देरी से पहुंची। बनारस से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस दो घंटा 30 मिनट देरी से पहुंची। मुंबई से लखनऊ पुष्पक एक्सप्रेस एक घंटा 18 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीर नगर एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से पहुंची। जिससे झांसी, भोपाल, नासिक, मुंबई, अहमदाबाद, कानपुर, लखनऊ व गोरखपुर जाने वाली यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ मंडल के बाराबंकी स्टेशन के यार्ड का आधुनिकीकरण किया जा रहा है तो छपरा (बिहार) में स्टेशन पर ट्रैक रखरखाव का काम चल रहा है। ऊपर से भीषण सर्दी अपना पूरा रंग दिखा रही है। जिससे यात्रियों को स्टेशन पर कई घंटे रात गुजारनी पड़ती है। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि कई मंडलों में ट्रैक रखरखाव का काम चल रहा है। जैसे ही काम समाप्त होगा ट्रेनों को सुचारू रूप से चलाया जाएगा

कुठौंद निवासी राम प्रकाश शर्मा का कहना है कि वह अपने पिता और पत्नी के साथ नासिक जा रहे हैं। उनका गोरखपुर पनवेल ट्रेन के एस पांच में पंजीकरण है। ट्रेन आने का समय शाम साढ़े पांच बजे था, लेकिन देरी से आई। इसकी वजह से वह दोपहर चार बजे स्टेशन पहुंचे तो पता चला कि ट्रेन की आने की कोई सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से वह प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचकर गर्म कपड़े ओढ़कर सीट पर बैठ गए और ट्रेन का इंतजार करने लगे। बाद में पता चला ट्रेन रात 10 बजे पहुंचेगी। पांच घंटे इंतजार करने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed