जालौन। पूर्व माध्यमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर में आयोजित स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन नियम प्रतिज्ञा और सिद्धांत की जानकारी दी गई।
शिविर में प्रशिक्षक नौशाद परवीन ने स्काउट गाइड सेल्यूट, नियम प्रतिज्ञा और सिद्धांत आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी एवं उनका अभ्यास कराया। प्रशिक्षक संगीता सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज, स्काउट, गाइड ध्वज, विश्व स्काउट गाइड ध्वज के बारे में बताया। लोकेश पाल ने खोज के चिन्ह एवं शिव कुमार राठौर ने मानचित्र और कंपास के विषय में जानकारी दी। शिविर में छात्रसाल इंटर कॉलेज, आनंदीबाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज, महाराणा प्रताप साइंस इंटर कॉलेज, रघुराज इंटर कॉलेज सिकरीराजा, उच्च माध्यमिक विद्यालय कुदारी, गांधी इंटर कॉलेज गढ़ग़ुवां के साथ बेसिक संवर्ग के उच्च प्राथमिक विद्यालय छिरिया सलेमपुर, मलकपुरा, दमां समेत कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस मौके पर धीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, कंचन द्विवेदी, शशि वर्मा, नेहा सिंह आदि मौजूद रहे।

ध्वज सलामी देते स्काउट गाइड।- फोटो : ORAI