फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sister in tilak got electrocuted, died

Jalaun News: तिलक में आई बहन को लगा करंट, मौत

Mon, 08 Jul 2024 04:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
sister in tilak

got electrocuted, died
जालौन। चचेरे भाई के तिलक समारोह में शामिल होने आई बहन की करंट लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी जबर सिंह के बेटे विकास की 11 जुलाई को शादी है। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही हैं। शादी से पहले आठ जुलाई को घर में तिलक कार्यक्रम है। इसके लेकर घर में नाते रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए भिंड निवासी मोहनी (28) पुत्री वीरेंद्र कुमार पत्नी कपिल निवासी भिंड से सिकरीराजा गांव आई थी।
विज्ञापन

रविवार सुबह वह अपने पिता के घर में साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान वह खुले तार के संपर्क में आ गई। तार के संपर्क में आने के कारण उसे करंट लग गया। करंट लगते ही वह जमीन पर गिर गई। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विधिक कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed