फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Extended trips for the Kanpur-Madurai Weekly Special

Jalaun News: कानपुर-मदुरै साप्ताहिक स्पेशल के बढ़ाए गए फेरे

Wed, 02 Sep 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Extended trips for the Kanpur-Madurai Weekly Special
उरई। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए कानपुर से मदुरै सेंट्रल के बीच संचालित विशेष साप्ताहिक ट्रेन के फेरों में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन नवंबर के अंत तक संचालित होगी। इससे उरई के यात्रियों को दक्षिण भारत की यात्रा के लिए अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 01925 कानपुर सेंट्रल-मदुरै सेंट्रल स्पेशल का संचालन अब दो सितंबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। वापसी में ट्रेन नंबर 01926 मदुरै सेंट्रल-कानपुर सेंट्रल स्पेशल पांच सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन


फेरों में विस्तार से कानपुर, झांसी और बीच के स्टेशनों से दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। त्योहार के सीजन में ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच यह ट्रेन यात्रियों के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन का लाभ झांसी-कानपुर रेलखंड के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन में सामान्य श्रेणी के नौ, स्लीपर के नौ और वातानुकूलित श्रेणी के दो कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed