फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Allegation of rude behavior towards councilors who arrived seeking information about a tender.

Jalaun News: टेंडर की जानकारी मांगने पहुंचे सभासदों से अभद्रता का आरोप

Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rude behavior towards councilors who arrived seeking information about a tender.
फोटो - 09 ईओ से सभासदों की होती नोकझोंक। सोशल मीडिया
उरई। नगर पालिका परिषद में टेंडर प्रक्रिया की जानकारी मांगने पहुंचे सभासदों ने एक लिपिक पर गाली-गलौज करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में सभासदों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सभासद बिपिन गुप्ता व जयशंकर द्विवेदी की ओर से दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार एक सितंबर को करीब 12 बजे वे नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंचे थे। यहां इंद्रा मार्केट में द्वितीय तल पर निर्माणाधीन दुकानों के संबंध में अधिशासी अधिकारी से जानकारी ली जा रही थी। इसी दौरान नगर पालिका के पंजीकृत ठेकेदारों से मिली जानकारी के आधार पर ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया की अंतिम तिथि एक सितंबर होने और टेंडर की तारीख बढ़ाए जाने की संभावना के संबंध में जानकारी मांगी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान एक लिपिक ने सभासदों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। सभासदों का आरोप है कि घटना की शिकायत किए जाने के दौरान अधिकारी ने कर्मचारी का पक्ष लेते हुए एफआईआर दर्ज कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासदों ने शिकायती पत्र में कहा है कि पालिका परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्षता से जांच के लिए घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर देखी जाए, ताकि विवाद की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।
इधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील ने बताया कि नियमानुसार कार्य हो रहा है। जानकारी मिलने पर वह पहुंचे थे और मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed