{"_id":"604d03da8ebc3ec8be555b3e","slug":"sipahi-se-hanthapai-orai-news-knp617453084","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब पकडने पहुंचे सिपाहियों से हाथापाई, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब पकडने पहुंचे सिपाहियों से हाथापाई, हंगामा
विज्ञापन
कालपी। अवैध शराब बिक्री की सूचना पर शाहजहांपुर गांव पहुंचे दो सिपाहियों के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई कर दी। एक सिपाही को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। दूसरा सिपाही भाग कर पुलिस चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद चौकी से पहुंची पुलिस ने बंधक सिपाही को मुक्त कराया। घटना की सूचना पर लगभग एक घंटे बाद सीओ व कोतवाल भी गांव पहुंचे। पुलिस ने हमला करने वाले एक युवक को हिरासत में लिया है। उधर ग्रामीणों ने भी पुलिस कर्मियों पर घर मे घुसने का आरोप लगाया है। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि सिपाहियों पर हमला करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
चौकी इंचार्ज अमित प्रताप ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे ज्ञान भारती चौकी के सिपाही महावीर व राजकमल अवैध शराब बिक्री की सूचना पर शाहजहांपुर गांव गए थे। जहां सिपाहियों ने अजय कुमार की किराना दुकान से एक शराब का क्वार्टर खरीदा, क्वार्टर मिलते ही पुलिस कर्मियों ने अजय कुमार को पकड़ लिया। इस पर ग्रामीण उत्तेजित हो गए और सिपाहियों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख सिपाही राज कमल मौके से भाग निकला, जबकि सिपाही महावीर को ग्रामीणों ने अजय कुमार के घर मे बंधक बना लिया। घटना की जानकारी सिपाही राजकमल की चौकी पुलिस को दी। जिसके बाद चौकी पुलिस गांव पहुंची, यहां महिलाओं ने चौकी से पहुंचे सिपाहियों के साथ धक्कामुक्की की। सिपाही महावीर ने बताया कि हाथापाई के दौरान किसी ने उसके हाथ में काट लिया है। घटना के लगभग एक घंटे बाद बड़ी संख्या में फोर्स गांव पहुंच गया। पुलिस ने अजय कुमार को हिरासत में ले लिया है। एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि सिपाहियों की तहरीर पर दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अगर ग्रामीणों की ओर से भी कोई तहरीर आती है तो उसकी भी जांच कराई जाएगी।