फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sharadiya Navratri... Mother Durga will come on an elephant for the welfare of all.

Jalaun News: शारदीय नवरात्र...सर्वकल्याण के लिए हाथी पर आएंगी मां दुर्गा

Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri... Mother Durga will come on an elephant for the welfare of all.
फोटो 20: आचार्य सनत्कुमार मिश्रा। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन

फोटो 21: शास्त्री उमाकांत अवस्थी। स्रोत : स्वयं
- प्रतिपदा पर सुबह 6.19 बजे से 7.49 तक है कलश स्थापना का मुहूर्त

- नवरात्र पर ग्रहों के योग से बनेंगे कई विशेष संयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शारदीय नवरात्र 22 सितंबर सोमवार से शुरू हो रहे हैं। रविवार को पितरों को विदाई के साथ ही श्रद्धालु मां दुर्गा के आगमन को हर्षोल्लास से मनाएंगे। इस शारदीय नवरात्र पर सर्व कल्याण के लिए मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं। प्रतिपदा तिथि सोमवार को सुबह 6.19 बजे से 7.49 बजे तक अमृतकाल में कलश स्थापना का मुहूर्त है।
नवरात्र में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा होती है। शारदीय नवरात्र में कई शुभ योग बन रहे हैं। माता दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी, जो समृद्धि का प्रतीक है। आचार्य सनत्कुमार मिश्रा और शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि शारदीय नवरात्र 22 सितंबर से शुरू होंगे। नौ दिन मां दुर्गा के स्वरूपों की पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

नवरात्र में सच्ची उपासना से मां दुर्गा सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। बताया कि वैसे तो मां दुर्गा का वाहन शेर है लेकिन, इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी। बताया कि दो अक्तूबर को दशमी तिथि को नवरात्र का विश्राम होगा। बताया कि अमृतकल के बाद सुबह 9.14 बजे से 10.49 बजे तक और अभिजित मुहूर्त में 11:55 बजे से 12:43 बजे तक रहेगा। एक अक्तूबर नवमी को हवन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र पर बन रहे कई संयोग :
आचार्य सनत्कुमार मिश्रा व शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि इस बार ग्रहों के योग से कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार बुधादित्य राजयोग, भद्र राजयोग, धन योग (चंद्र, मंगल युति तुला राशि में होगी), त्रिग्रह योग (चंद्रमा, बुध और सूर्य की युति कन्या राशि में होगी), गजेसरी राजयोग का शुभ संयोग भी होगा। नवरात्र का शुभारंभ गजकेसरी राजयोग से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed