फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sex racket busted in restaurant, eight arrested

Jalaun News: रेस्टोरेंट में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आठ गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted in restaurant, eight arrested
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में सीओ सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में छापा मार कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया। मौके से चार महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। रेस्टोरेंट संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने सभी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


शहर के झांसी रोड स्थित एसएमएस रेस्टोरेंट में बड़े पैमाने पर देह व्यापार की जानकारी पुलिस को मिल रही थी। शनिवार शाम को सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार सिंह व सीओ सिटी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम रेस्टोरेंट में पहुंची। पुलिस ने 44 वर्षीय महिला, 17 वर्षीय किशोरी, 21 वर्षीय व 23 वर्षीय युवतियों को पकड़ा। कानपुर की रहने वाली एक महिला व तीन उरई व आसपास के क्षेत्रों की हैं। शहर के बघौरा निवासी चंद्रकिशोर, लहरियापुरवा निवासी मुकीम, पचोखरा निवासी धीरज कुमार व नरछा निवासी गौरव सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। मौके से रेस्टोरेंट संचालक डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्ली निवासी शिवा व सचिन मौके से भाग निकले। मौके से टीम ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार संचालकों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed