फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Separated from the Department of Rural Development

ग्राम्य विकास से अलग हो पंचायतीराज विभाग

Fri, 10 Jun 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 10 Jun 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
Separated from the Department of Rural Development
धरना प्रर्दशन को संबोधित करते डीपीआरओ मो.सरफराज आलम - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायतराज विभाग की ओर से कलेक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुक्रवार को किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार से ग्राम पंचायत के पूर्ण अधिकार के शासनादेश को पारित करने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी ग्राम्य विकास विभाग के बंधुआ मजदूर बनकर रह गए हैं। बीडीओ प्रादेशिक सेवा नियमावली का
विज्ञापन


संशोधन कर पंचायतीराज विभाग के सहायक को पदोन्नति के कोटे को समाप्त कर दिया गया जो अधिकारों का सीधा हनन है। कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को धरना प्रदर्शन में जिला पंचायतराज अधिकारी मोहम्मद सरफराज ने कहा पंचायत चुनाव के परसीमन से लेकर वार्डों के निर्धारण का कार्य विभाग के सहायक विकास अधिकारी की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन


मानदेय मिलने की बात आती है तो ग्राम विकास अधिकारी को दिया जाता है। बीडीओ पद के नाम का फायदा उठाकर पंचायती राज व्यवस्था एवं वभाग को अपने अनुसार चलाना चाहते है। इस दौरान उन्होंने उन तमाम शासनादेशों का जिक्र किया जिसमें बीडीओ समन्वयक के रूप में कार्य करता था। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत राज विभाग के अधिकारों का नेतृत्व कोई और नहीं कर सकता।    कर्मचारी अंगद सिंह और राजबहादुर पटेल ने भी तमाम विसंगतियों का जिक्र किया। धरना के बाद मुख्यमंत्री


को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी संदीप कौर को सौंपा गया। धरना में राकेश कुमार त्रिपाठी, देवेंद्र सिंह राजावत, यतींद्र कुमार पिपरैया, मुबारक खां, धमेंद्र कुमार,  आशीष झा, रघुनाथ प्रसाद स्वर्णकार, रमाशंकर प्रजापति, नरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed