फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sent to Bail Jail with Fake Death Certificate

Jalaun News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाने वाला जमानतदार जेल भेजा गया

Mon, 06 Apr 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Sent to Bail Jail with Fake Death Certificate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश जमानतदार को भारी पड़ गई। आरोपी का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र कोर्ट में दाखिल करने के मामले में पुलिस ने जमानतदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बंगरा निवासी राज पचौरी ने एक मुकदमे में आरोपी की जमानत ली थी। मामला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत में विचाराधीन था। मुकदमे में आरोपी राजीव कुमार (निवासी वैशाली, बिहार) के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। जमानतदार राज पचौरी ने आरोपी को बचाने के लिए कोर्ट में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल किया था। वारंट की तामील के लिए नदीगांव थाना के उपनिरीक्षक हीरालाल राजपूत आरोपी के घर पहुंचे। वहां पता चला कि आरोपी जिंदा है और वह पिछले छह महीने से घर नहीं आया है। परिजनों ने इस संबंध में लिखित बयान भी दिया, जिसकी रिपोर्ट 12 मार्च 2026 को न्यायालय में पेश की गई। जांच में सामने आया कि जमानतदार राज पचौरी ने आरोपी को बचाने के लिए कोर्ट में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दाखिल किया था, जो जांच में गलत पाया गया।
मामले में न्यायालय ने जमानतदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि गिरफ्तार जमानतदार के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed