फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Selection of 100 children in Child Scientist Promotion Examination

Jalaun News: बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन परीक्षा में 100 बच्चों का चयन

Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Selection of 100 children in Child Scientist Promotion Examination
उरई। इनफिनिटी विजन संस्था के तत्वावधान में आयोजित बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। इस परीक्षा में 450 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। इसमें टॉप 100 बच्चों को बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के तहत निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

कोंच रोड स्थित मधुवन विला में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीडीओ भीमजी उपाध्याय ने कहा कि अब कंपटीशन बढ़ गया है। इससे बच्चों में तनाव भी बढ़ रहा है लेकिन अब छात्र-छात्राओं को कोटा, दिल्ली जाने की बजाय अपने शहर में ही कंपटीशन की तैयारी का मौका मिलेगा। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों के हुनर का पता लगता है और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलता है।
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन परीक्षा के प्रभारी राजीव शुक्ला ने बताया कि जिले में इस प्रतियोगिता का आयोजन तीन चरणों में किया गया था। इसमें 34 विद्यालयों के करीब 6500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें 450 ने सफलता हासिल की और 100 छात्र-छात्राओं का बाल वैज्ञानिक प्रोत्साहन परीक्षा में चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन छात्र-छात्राओं को निशुल्क कंपटीशन की तैयारी कराई जाएगी। इस दौरान अनिकेत सिंह, आदित्य हीरा, विवेक वाजपेयी, दीपक सक्सेना, विकास दुबे, इरशाद हुसैन, दिशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों के प्रधानाचार्यों और संचालकों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed