फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Seeing the lock hanging in school, the salary of all the staff stopped

स्कूल में ताला लटकता देखकर सभी स्टाफ का वेतन रोका

Wed, 18 Nov 2020 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Seeing the lock hanging in school, the salary of all the staff stopped
निरीक्षण करते बी एस ऐ - फोटो : ORAI
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने बुधवार को डकोर ब्लाक के सात परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल बंद मिलने पूरे स्टाफ का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा। एक स्कूल में पुस्तक वितरण में लापरवाही मिलने पर प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगते हुए जल्द वितरण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को सबसे पहले बीएसए 10 बजकर 10 मिनट पर डकोर ब्लाक के कन्या प्राइमरी स्कूल अजनारी पहुंचे। वहां ताला लटक रहा था। बीएसए ने सभी स्टाफ का वेतन रोकते हुए एक हफ्ते के अंदर बीईओ के माध्यम से स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। प्राइमरी स्कूल पचोखरा के निरीक्षण के दौरान शिक्षिका प्रियंका मिश्रा गैरहाजिर मिलीं। उनका वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया। नेहरू जूनियर हाईस्कूल पचोखरा में साढ़े दस बजे इंचार्ज प्रधानाध्यापिका रेखा देवी समेत कई स्टाफ गैरहाजिर मिला। सभी का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

प्राइमरी स्कूल कुरकुरू में कायाकल्प योजना के अंतर्गत काम होता मिला जबकि उच्च प्राथमिक विद्यालय कुरकुरू में पुस्तक वितरण में लापरवाही मिली। इस पर बीएसए ने नाराजगी जताते हुए इंचार्ज प्रधानाध्यापक और खंड शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनौरा पुर में सहायक अध्यापक विपिन के गैरहाजिर मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा। प्राइमरी स्कूल बिनौरा पुर में स्टाफ मौजूद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed