{"_id":"665219964a7b0c728e0097b3","slug":"seeing-the-heat-people-said-mischief-has-started-orai-news-c-224-1-ka11004-115110-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गर्मी के तेवर देखकर लोग बोले, नौतपा शुरू हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गर्मी के तेवर देखकर लोग बोले, नौतपा शुरू हो गया
Sat, 25 May 2024 10:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sat, 25 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
उरई। शनिवार से नौतपा शुरू हो गए हैं। नौतपा के दौरान गर्मी का तेवर दिखाए देंगे। पहले दिन शनिवार को तेज गर्मी का अहसास होने पर लोग बोल उठे, नौतपा शुरू गए क्या। शनिवार को तापमान 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जानकारों का कहना है कि नौतपा के दौरान तापमान और अधिक बढ़ेगा। ऐसे में धूप से बचाव करने की जरूरत है। चिकित्सक भी लोगों को गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं।
नौतपा के दौरान सूरज का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार हो जाता है। सूर्य की गर्मी के कारण नदी, तालाबों का पानी जलवाष्प बनकर उड़ जाता है। यही वाष्प बादल का रूप ले लेती है। मौसम वैज्ञानिक कुलदीप गुप्ता का कहना है कि जिले में वैसे भी गर्मी के तेवर से लोग परेशान है, अब नौतपा शुरू होने से सूरज देवता के तेवर पूरे शबाब पर रहेंगे।
उनका कहना है कि नौतपा के दौरान गर्मी तो बढ़ेगी, साथ ही बादल रहने से उमस भी रह सकती है। ज्योतिषाचार्य कपिल शास्त्री का कहना है कि 25 मई से शुरू नौतपा आठ जून तक चलेंगे। जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए आता है। तब नौतपा शुरू होता है। इन 15 दिनों में पहले नौ दिन सबसे अधिक गर्मी वाले होते है। इन्ही शुरुआती नौ दिनों को नौतपा के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
हीटवेव: दिन में 11 से तीन बजे तक न निकले घर से
उरई। एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह का कहना है कि शासन की ओर से हीटवेव को लेकर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। जिले में हीटवेव को लेकर 27 व 28 को रेड अलर्ट किया गया है। सीएचसी और पीएचसी के साथ सभी अस्पतालों में लू से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम रखने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि लू को लेकर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। ज्यादा से ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर का खाना और तेल मसालों का सेवन कम से कम करें। उन्होंने सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक घर से न निकलने की सलाह दी है।