फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,strike,advocate,co,CM

पत्र की भाषा, विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM,strike,advocate,co,CM
कलक्ट्रेट में कार्य बहिष्कार आंदोलन के दौरान नारेबाजी करते अधिवक्ता। - फोटो : ORAI
उरई/कोंच। शासन के एक पत्र में अधिवक्ताओं के लिए की गई भाषा के विरोध में वकीलों ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। बार कौंसिल ऑफ यूपी की अपील पर अधिवक्ताओं ने विरोध दिवस मनाते हुए हड़ताल की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

उरई में जिला बार संघ अध्यक्ष उदयशंकर द्विवेदी राजा की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार कर और ज्ञापन सौंपा। महासचिव उपेंद्र प्रताप, प्रभात पटैरिया, सुमित नारायण, शिवकुमार, पवन, विनीत, लक्ष्मीकांत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। इस दौरान सिविल के 27, क्रिमिनल के 68, एससीएसटी के 42 समेत विभिन्न कोर्ट में करीब एक हजार मामले प्रभावित हुए। वादकारियों को अगली तारीख मिल गई।
विज्ञापन

कोंच संवाद के अनुसार, बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी की अगुवाई में कोंच के अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में कहा कि पत्र की वकीलों के लिए प्रयुक्त भाषा बेहद निंदनीय और आपत्तिजनक है। इस दौरान अवधेश द्विवेदी, विनोद अग्निहोत्री. राकेश तिवारी, शौकत, सौरभ मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, तेजराम जाटव, ओमप्रकाश कौशिक,अंबरीश रस्तोगी आदि मौजूद रहे। कालपी संवाद के अनुसार अधिवक्ताओं के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने एसडीएम को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारसंघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह निषाद, रामकुमार तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव आदि अधिवक्ताओं ने ज्ञापन में मांग की कि आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने वाले अधिकारी को हिदायत दी जाए।

जालौन संवाद के अनुसार, बुंदेलखंड एडवोकेट बार एसोसिएशन मुंसिफ कोर्ट के अध्यक्ष जितवार सिंह राठौर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश सिंह को सौंपा। इस दौरान अमित श्रीवास्तव,संतोष यादव, गोल्डी अवस्थी, पिंटू द्विवेदी, देवेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed