{"_id":"62167b064dc0167f062d536f","slug":"sdm-jail-judge-boy-punished-orai-news-knp682224671","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से नशे की चीजों की बिक्री कराना दंडनीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से नशे की चीजों की बिक्री कराना दंडनीय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बुधवार को चिल्ली गांव में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण की सचिव रेनू यादव ने कहा कि नाबालिग से नशे की चीजें बिकवाना दंडनीय अपराध है।
नायब तहसीलदार गौरव कुमार ने धूम्रपान निषेध अधिनियम 2003 और किशोर न्याय विधि की जानकारी लोगों को दी। कहा कि धूम्रपान न करें और बच्चों को इससे दूर ही रखें। उनसे नशे की चीजें न मंगवाए और न ही उन्हें बेचने के लिए कहें। नाबालिग से इसकी बिक्री करवाना कानूनन अपराध है। ऐसा करने वालों को जुर्माना व जेल की सजा का प्रावधान है। तंबाकू उत्पादों से कैंसर भी होता है। जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जिला परामर्शदाता तृप्ति यादव ने तंबाकू व नशा छोड़ने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करना दंडनीय अपराध है। सीडीपीओ कमलेश स्वर्णकार, काउंसलर महेश कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। संचालन महेश सिंह परिहार ने किया। इस दौरान अश्वनी मिश्र, संगीता सिंह, रामदेव चतुर्वेदी, योगेंद्र तखेले, विमल राठौर, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, महेंद्र मिश्रा, अनुराग स्वर्णकार, मनीषा चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।