{"_id":"610594f68ebc3eb2b37e416f","slug":"sdm-electric-ht-line-house-falt-orai-news-knp6435688190","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन फाल्ट होकर सड़क पर गिरी, चार घंटे रही सप्लाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन फाल्ट होकर सड़क पर गिरी, चार घंटे रही सप्लाई बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने के चलते टूटकर जमीन पर गिरी। इसकी चपेट में आने से एक बाइक मामूली क्षतिग्रस्त हुई। हाईटेंशन लाइन टूटने से लगभग चार घंटे तक छह मोहल्लों की आपूर्ति बाधित रही।
शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे नगर के तकिया मैदान पर निकली इंसुलेटेड हाईटेंशन लाइन में अचानक फाल्ट हो गया और लाइन टूटकर पास में ही खड़ी एक बाइक को छूते हुए जमीन पर गिर गई। बाइक के चपेट में आने से मामूली रुप से क्षतिग्रस्त हो गई। जैसे ही हाईटेंशन लाइन टूटी तो वहां हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी। वहां मौजूद अफरोज, शकील, तालिब, आरिफ खान, राजा, कलीम, शाहरुख आदि ने आरोप लगाया कि सूचना देने के लगभग एक घंटे बाद एक लाइनमैन वहां आया। इसके बाद वह ठीक किए ही चला गया। दोबारा से बिजली विभाग को सूचना देकर लाइन ठीक कराने की मांग की गई। तब करीब दो घंटे बाद दोबारा से लाइनमैन वहां आए और एचटी लाइन को जोड़ा। लगभग 4 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति चालू हुई। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि पहले लाइनमैन हाईटेंशन लाइन की स्थिति देखने के लिए गया था। इसके बाद कर्मचारियों को भेजकर लाइन जोड़ी गई।
माधौगढ़ संवाद के अनुसार मोहल्ला पटेलनगर में लोहे के बिजली खंभा मकान से टकरा गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। मोहल्लेवालों की सूचना पर लाइनमैन ने मौके पर पहुंचकर लाइन काटी। तब लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि कस्बा में लोहे के खंभे से बिजली आपूर्ति की जा रही है। पचास वर्ष पहले लगाए गए लोहे के विधुत खंभा जर्जर हो चुके हैं। जमीन के अंदर वाला हिस्सा गल गया है। कब गिर जाए पता नहीं। सभासद डब्बू सिंह, संजू, राजेंद्र सिंह आदि ने कस्बा से लोहे के बिजली पोल हटवाने की मांग की है। (संवाद)