फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM and Tehsildar will be responsible for delaying promises

Jalaun News: वादों को लटकाने पर एसडीएम व तहसीलदार होंगे जिम्मेदार

Tue, 26 Sep 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
SDM and Tehsildar will be responsible for delaying promises
जालौन। मंडलायुक्त ने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील कार्यालय के सभी पटलों की जांच की और कमियां मिलने पर उन्हें दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह के तहसील परिसर में पहुंचने पर सर्वप्रथम उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने एसडीएम कार्यालय और एसडीएम कोर्ट की फाइलों को देखा। मुआयना के दौरान एसडीएम, तहसीलदार व तहसीलदार न्यायिक के कोर्ट पर चल रहे वादों से संबंधित पत्रावलियों के साथ ही मुकदमे के ऑनलाइन फीडिंग का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कोर्ट में कोई वाद अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। प्राथमिकता के आधार पर लंबित प्रकरण का निस्तारण करें।
विज्ञापन

कहा कि अविवादित मामलों का तत्काल निस्तारण किया जाए। अनावश्यक रूप से लंबित वादों में एसडीएम व तहसीलदार की जवाबदेही तय होगी। उन्होंने भूलेख कक्ष, राजस्व अभिलेखागार, नजारत संग्रह, अनुभाग रजिस्ट्रार, कानूनगो आदि पटलों का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, जीपीएफ पासबुक, संपत्ति रजिस्टर, अमलदरामत रजिस्टर के बारे में जानकारी ली जिसमें अभिलेखों की एंट्री व सर्विस बुक अपडेट न मिलने पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देश दिए कि विद्युत देय की राजस्व वसूली की जाए साथ ही चालान के माध्यम से बैंक में जमा किया जाए। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त ने बताया कि अधिकांश व्यवस्थाएं दुरूस्त मिली हैं। जो कमियां पाई मिली हैं, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी डॉ. ईराज राजा, एडीएम संजय कुमार, एसडीएम सुरेश कुमार पाल, तहसीलदार एसके मिश्रा आदि मौजूद रहे।



शिकायतें निस्तारण में न की जाए हीलाहवाली
उरई। मंडलायुक्त आदर्श सिंह ने राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व एवं वसूली की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि मामले और शिकायतें प्राथमिकता के आधार निस्तारण करना सुनिश्चित करें। एसडीएम से कहा कि दस दिन के अंदर इस आशय का प्रमाणपत्र देंगे कि सभी मामले पोर्टल पर दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा में जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, हैसियत प्रमाण पत्र आदि आवेदनों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारण करने के निर्देश दिए। आवेदनों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए, साथ ही इनके निस्तारण का शत प्रतिशत किया जाए। कहा कि किसानों को खतौनी की नकल देने में विलंब न किया जाए। इस दौरान डीएम, एसपी, एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम सदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed