{"_id":"5c59d55bbdec220a742dab24","slug":"scooty-escaped-in-the-truck-mother-daughter-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में घुसी स्कूटी, मां-बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक में घुसी स्कूटी, मां-बेटी की मौत
Tue, 05 Feb 2019 11:56 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर एंबुलेंस के पास लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एट स्थित अमीटा गांव निवासी रामदास की बेटी सुधा (42) मंगलवार शाम उरई से खरीदारी कर अपनी बेटियों प्रिया (16) और डेजी (14) के साथ स्कूटी से गांव आ रही थी। जब प्रिया की स्कूटी सोमाई स्थित हरदोई मोड़ के पास पहुंची तभी आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे प्रिया की स्कूटी ट्रक में जा घुसी। जिससे तीनों लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ीं। आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी लेकिन काफी देर तक कोई नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने ही हाईवे पर ही जाम लगा दिया। जिससे हाईवे पर दोनों ओर का यातायात प्रभावित होने लगा। कुछ देर बाद जब एट पुलिस और एंबुलेंस दोनों पहुंचे, तब तीनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां सुधा और प्रिया को मृत घोषित कर दिया गया और हालत नाजुक होने पर डेजी को झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परिवार के करीबियों ने बताया कि सुधा के कदौरा स्थित उदनपुरा निवासी पति गजेंद्र की करीब 6 साल पहले मौत हो गई थी। गजेंद्र ग्वालियर में प्राइवेट नौकरी करते थे। इसके बाद पिता रामदास बेटी व नातिनों को लेकर अमीटा आ गए थे। प्रिया इंटर और डेजी हाईस्कूल की छात्रा है। दोनों ही एट स्थित बाबूराम इंटर कालेज में पढ़ती थी। सुधा के पिता रामदास भी करीब 10 साल पूर्व लखनऊ के नहर विभाग में जेई पद से सेवानिवृत्त हुए थे।
विज्ञापन