फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   School bus driver accused of raping a student arrested

Jalaun News: छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी स्कूली वाहन चालक गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 26 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
School bus driver accused of raping a student arrested
सिरसाकलार। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कागजों में उसकी उम्र 17 वर्ष होने पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। उसके साथी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाना पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसकी बेटी कक्षा 6 की छात्रा है। गांव का ही युवक अपने वाहन से उसे स्कूल ले जाता था। 17 मार्च को आरोपी उसके घर पहुंचा और उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। उसका साथी बाहर पहरेदारी करता रहा। आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी वायरल करने की धमकी दे रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लेकिन कागजों में उसकी उम्र 17 वर्ष होने पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव बैस ने बताया कि उसके साथी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed