फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Savitribai Phule's birth anniversary celebrated as Education Day

Jalaun News: शिक्षा दिवस के रूप में मनाई सावित्रीबाई फुले की जयंती

Sat, 03 Jan 2026 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Savitribai Phule's birth anniversary celebrated as Education Day
उरई। एससीएसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शिक्षा दिवस एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन रघुवीर धाम में किया। इस दाैरान वक्ताओं ने बच्चों को शिक्षित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कुमार विद्रोही ने कहा कि देश में उद्योगों का बजट 20 प्रतिशत है जबकि शिक्षा का बजट 2 प्रतिशत से भी कम है। इसमें बेसिक शिक्षा का बजट एक प्रतिशत से भी कम है। शिक्षा बजट 25 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए तब देश को विश्व गुरु बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


अन्यथा सबका विकास का नारा धोखा है। प्रदेश संगठन मंत्री रामऔतार सिंह गौतम ने सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा को हथियार बनाकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सचिव छोटेलाल गाडगे ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक कुमार ने सावित्रीबाई फुले की विचारधारा एवं संगठन को आगे बढ़ाने पर चर्चा की। कार्यक्रम की


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामप्रकाश गौतम ने की।
आभार जिला महामंत्री अरविंद खाबरी ने व्यक्त किया। यहां पर दौरान बीईओ दिग्विजय सिंह, ज्ञान प्रकाश अवस्थी, रंगनाथ चौधरी, आनंद भूषण, शैलेंद्र उत्तम, सुनील राजपूत, प्रीति राजपूत, समाजसेवी यशोधरा चौधरी, अमरजू लाल गौतम, प्रेम कुमार आनंद, राजेंद्र चौधरी, देवेंद्र जाटव, रामकुमार गौतम, मलखान सिंह ने विचार रखे। संचालन दीपेंद्र सिंह व दीपक गौतम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed