फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sardar Patel's statue will be installed at Devnagar intersection of Jalaun

Jalaun News: जालौन के देवनगर चौराहे पर लगेगी सरदार पटेल की प्रतिमा

Mon, 11 Sep 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 11 Sep 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Sardar Patel's statue will be installed at Devnagar intersection of Jalaun
कुर्मी समाज के लोगों ने एमएलसी को सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

फोटो-21-एमएलसी रमा आरपी निरंजन को ज्ञापन देते बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के सदस्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति ने झांसी, जालौन, ललितपुर क्षेत्र की एमएलसी ल आवासीय विकास समिति की सभापति रमा आरपी निरंजन को निरीक्षण भवन के गेस्ट हाउस में ज्ञापन सौंपा।
इसमें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जालौन नगर के देवनगर चौराहे पर सरदार पटेल की भव्य मूर्ति लगवाने में सहयोग की मांग की। एमएलसी ने भरोसा दिया कि यह मूर्ति समाज के सहयोग से लगेगी, इसमें किसी तरह का सरकारी धन नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

उनके स्तर से जो भी मदद होगी, वह करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी तक झांसी, ललितपुर, टहरौली, गरौठा, मऊरानीपुर और उरई समेत छह स्थानों पर सरदार पटेल की प्रतिमाएं लगवाई जा चुकी है। अब जालौन नगर में भी 30 अक्तूबर तक सरदार पटेल की प्रतिमा लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निदान के लिए मूंग, उड़द और मूंगफली की फसलों के लिए सहकारी समितियों से मदद दिलाई जाएगी। साथ ही मटर का उचित मूल्य दिलाने के लिए वह हरसंभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत पहाड़गांव सीट पर पार्टी की हार नहीं हुई है।

बल्कि यह उनके समेत स्थानीय प्रतिनिधियों की हार है। लोगों में नाराजगी थी तो पार्टी प्रत्याशी को हराया। मोदी और योगी सरकार के कामकाज से हर वर्ग खुश है। फिर मोदी सरकार पूरे बहुमत से बनेगी। इस दौरान गोधन सिंह, अमित निरंजन, विनोद निरंजन, बुद्ध सिंह, प्रदीप निरंजन, संजय पटेल, राजीव निरंजन, सुनील निरंजन, रामनरेश, राकेश, रामराजा निरंजन, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed