Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sant Kabir Nagar Express arrived more than six hours late

Jalaun News: संत कबीरनगर एक्सप्रेस छह घंटे से अधिक देरी से आई

Wed, 20 Aug 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sant Kabir Nagar Express arrived more than six hours late
उरई। महाराष्ट्र और पूर्वांचल में हो रही बारिश का असर मंगलवार को झांसी-कानपुर रेलखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा। संत कबीरनगर एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी देरी से आईं।
विज्ञापन


गोरखपुर की ओर से आने वाली पैसेंजर ट्रेनों की चाल कम कर दी है। आजमगढ़ से मुंबई जाने वाली ट्रेन नंबर 20104 संत कबीरनगर एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह के 8:04 बजे के स्थान पर दोपहर के 2:02 बजे करीब छह घंटा देरी से आई। मुंबई से सीतापुर जाने वाली ट्रेन नंबर 12107 अपने निर्धारित समय से 3 घंटा 55 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन




गोरखपुर की ओर से आने वाली बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 बरौनी ग्वालियर छपरा मेल अपने निर्धारित समय से दो घंटा 19 मिनट, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस नंबर 12597 अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा देरी से आई। बरौनी से एर्नाकुलम जाने वाली ट्रेन नंबर 12521 राप्तीसागर एक्सप्रेस भी निर्धारित समय से एक घंटा 22 मिनट देरी से आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों खासतौर से जिनका रिजर्वेशन था, उन्हें कई घंटे इंतजार करना पड़ा। इस वजह से वह परेशान दिखे। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि ट्रेनें देरी से आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed