फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Samples of potatoes, mustard oil and cheese were taken from the markets.

Jalaun News: मंडियों से लिए आलू, सरसों का तेल व पनीर के सैंपल

Mon, 29 Sep 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Samples of potatoes, mustard oil and cheese were taken from the markets.
उरई। त्योहारों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जिले की मंडियों में पुराने आलू को कृत्रिम ढंग से नए आलू बनाकर बाजारों में बेचने की शिकायत पर कार्रवाई की। कई प्रतिष्ठानों से आलू, सरसों का तेल व पनीर के नमूने लिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) डॉ. जतिन कुमार सिंह की अगुवाई में टीम ने उरई नगर पालिका के जिला परिषद पर स्थित सब्जी मंडी से वीरसिंह राठौर और वीरेंद्र सिंह की दुकान से आलू, कोंच तहसील के तिलक नगर कोंच से संजय कुमार मित्तल के प्रतिष्ठान से तेल,भगत सिंह नगर कोंच पर स्थित रवि दीक्षित के पिराई पिसाई केंद्र से सरसों के तेल के दो नमूने लिए। कोंच में सागर चौकी के पास स्थित रमेश रेजा की दुकान से पनीर का नमूना लेकर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा। इस दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैया लाल यादव, महेश प्रसाद, अनिल शंखवार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed