{"_id":"6824e42322aa89bf00052bc4","slug":"samples-of-ice-cream-and-water-were-taken-orai-news-c-224-1-ori1005-129239-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: आइसक्रीम और पानी का भरा गया नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: आइसक्रीम और पानी का भरा गया नमूना
विज्ञापन
उरई। खाद्य विभाग ने कई दिनों बाद फिर से अभियान चलाया। इस दौरान कई दुकानों से कुल्फी तो कई प्लांट से पानी का नमूना भरा गया। गंदगी भी मिली तो उस पर सफाई के निर्देश दिए गए।
बुधवार को शासन के निर्देश के बाद खाद्य व औषधि विभाग की गठित टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया स्थित सिस्टेक इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिष्ठान से पेय पदार्थ पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर का नमूना, इकलासपुरा रोड स्थित आरओ प्लांट से पानी का नमूना, गोपालगंज बंबी रोड के पास से दिव्यांशु ट्रेडर्स से पैक्ड कुल्फी, वनीला, बटर स्कॉच आइसक्रीम के तीन नमूने भरे।
टीम ने बताया कि सभी खाद्य पदार्थों को जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी। टीम में सहायक आयुक्त डाॅ. जतिन कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय, मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत श्रीवास्तव, कन्हैयालाल यादव, महेश प्रसाद, सुनील कुमार मौजूद रहे।