फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   samarpan divas manaye

गोष्ठियों के माध्यम से बजट की अच्छाइयां जनता को बताएगी भाजपा

Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
samarpan divas manaye
उरई/कोंच। भाजपा कोंच नगर की बैठक सोमवार को शिविर कार्यालय मार्कंडेयश्वर तिराहे पर नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय बजट के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने के लिए संगोष्ठियां आयोजित करने को महामंत्री ओपी कुशवाहा को संयोजक नामित किया गया। 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बलिदान दिवस को समर्पण दिवस के रूप में गहोई धर्मशाला में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा जिन कार्यक्रमों का आह्वान किया गया है उन्हें सभी को पूर्ण निष्ठा एवं मनोयोग से करना है। नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाकर संगठन को ऊंचाइयों पर पहुंचाने का प्रयास करें। संचालन नगर महामंत्री आशुतोष मिश्रा ने किया। इस दौरान अनिल अग्रवाल, दीपक मिश्रा, कृष्णा झा, प्रदीप वर्मा, ऋतुराज प्रजापति, श्याम बिहारी गुप्ता, मनोज कुशवाहा, रविकांत कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा, पंकज वर्मा, जमील खान, सौरभ पुरवार आदि मौजूद रहे। उधर, स्वयंवर गेस्ट हाउस में बजट को लेकर नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed