फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Salary of four employees including district leprosy officer withheld

Jalaun News: जिला कुष्ठ अधिकारी समेत चार कर्मचारियों का वेतन रोका

Thu, 19 Jan 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Salary of four employees including district leprosy officer withheld
उरई। सीएमओ डॉ एनडी शर्मा ने गुुरुवार को सुबह 10.45 बजे जिला कुष्ठ अधिकारी कार्यालय और जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ महेश चंद्रा और प्रधान सहायक शिवकांत दीक्षित, वरिष्ठ सहायक आनंद पांडेय और हेल्पर विजय कुमार गैरहाजिर मिले। इस पर उनका अनुपस्थिति अवधि का वेतन रोककर चेतावनी जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया।
इसके बाद सीएमओ सुबह 11 बजे जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय पहुंचे। उपस्थित पंजिका में मलेरिया निरीक्षक सिद्धार्थ कुशवाहा, फील्ड वर्कर मुहम्मद रियाजुल, बाबूप्रसाद, प्रेमचंद्र,अर्चना निगम और अरविंद कुमार गैरहाजिर मिले। सभी अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोककर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन

सीएमओ ने कहा कि स्पष्टीकरण संतोषजनक मिलने पर ही वेतन आहरित किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से समय से ड्यूटी आकर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करें। साथ ही अपना मूवमेंट भी बताएं। गैरहाजिर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed