फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sailors are making people cross the border even in lockdown

लॉकडाउन में भी लोगों को सीमा पार करा रहे नाविक

Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sailors are making people cross the border even in lockdown
बाइक को नाव में रखकर ले जाते लोग। - फोटो : ORAI
महेबा। लॉकडाउन के दौरान जब जिले की सभी सीमाएं सील हैं तो ऐसे में कुछ ऐसे लोग हैं, जो अपने नाते रिश्तेदारों से मिलने के लिए महेबा ब्लाक से निकलने वाली यमुना नदी का सहारा ले रहे हैं। नदी के रास्ते तकरीबन 12 किमी की दूरी तय कर ग्रामीण ही नहीं कुछ शहर के लोग भी कानपुर देहात जा रहे हैं। जिससे नाविकों की कमाई भी खूब हो रही है।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय कोरोना वायरस के चलते जिले की सीमाओं पर भी पुलिस का कड़ा पहरा है, बेवजह लोगों को हाईवे पर भी सफर नहीं करने दिया जा रहा है। जिले के कालपी क्षेत्र में यमुना नदी से जिले की सीमा शुरू होती है, जिसे लेकर पुल के पहले ही पुलिस ने बैरियर बनाया है। जहां पर आने जाने पर पूर्णता रोक है। सड़कों की सीमा को बंद देख अब लोगों ने कानपुर देहात जाने के लिए नाव का सहारा लेना शुरू कर दिया है। इससे एक ओर जहां सवारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं वहीं लॉकडाउन पर भी पानी फिरता नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नाव से नदी पार करने वालों में कुछ मजदूरों का तर्क है कि सीमा पर खेत की कटाई के लिए जा रहे हैं तो कुछ सामान्य लोगों का कहना है कि पड़ोसी जिले में बीमार रिश्तेदार को देखने जा रहे हैं। एसडीएम कालपी सतीश कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है, फिर भी यदि ऐसा हो रहा है तो गलत है। नदी हो या हाईवे कहीं से भी सीमा पार जाने की मनाही है। मामले की तत्काल जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा लोगों को भी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारा बने ये गांव
महेबा ब्लाक के पाल सरैनी, नादई, बम्हौरा, चुर्खी न्यामतपुर, सिम्हारा, सिकन्ना के ग्रामीण और कानपुर देहात की ओर से बेहमई, खोजा, जैसलपुर, दमेलपुर गांव के लोग नदी के रास्ते नाव से आ जा रहे हैं। इसके अलावा जनपद के जिन लोगों को नदी का रास्ता पता है तो वे भी बाइकों से महेबा ब्लाक पहुंचकर पार जाने के लिए नावों का सहारा ले रहे हैं।

सवारी का 50, बाइक का 100 रुपये किराया
सड़क सीमा बंद होने से पाल सरैनी पर नदी पार करने वाले यात्रियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसको देखते हुए नाविकों ने भी अपने रेट बढ़ा दिए है। एक नाविक ने बताया कि सवारियों के 50 और बाइक का किराया 100 रुपये लग रहा है। फिलहाल नाव में सीमित संख्या ही बैठाई जा रही है, जिससे कोई हादसा न हो सके।

नाव से नदी पार करते लोग।

नाव से नदी पार करते लोग।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed