फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rugged hope, Bhoomipujan of bridge over Sindh

बीहड़ की आस पूरी, सिंध पर पुल का भूमिपूजन

Sat, 06 Mar 2021 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Rugged hope, Bhoomipujan of bridge over Sindh
रामपुरा में सिंधनदी पर पुल के लिए भूमि पूजन करते माधौगढ़ विधायक मूलचंद - फोटो : ORAI
रामपुरा (जालौन)। विकास खंड के बीहड़ पट्टी के ग्राम सिद्धपुरा के पास सिंध नदी पर पुल का भूमि पूजन शनिवार को विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया। पुल की सौगात मिलने की खुशी से ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। बता दें कि कि बरसों से ग्रामीणों की मांग थी कि सिद्धपुरा के समीप बहने वाली सिंध नदी पर पुल का निर्माण किया जाए। इसके लिए ग्रामीणों ने कई बार नेताओं व अधिकारियों से गुहार लगाई जो अब जाकर मूर्त रूप लेने जा रही है। नदी पर यह पुल बनने से मध्यप्रदेश के कई शहरों की दूरियां कम हो जाएगी, यातायात के साधनों में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

भूमि पूजन के बाद विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि पुल के निर्माण के साथ साथ 15 किलोमीटर की सड़क का निर्माण 25 करोड़ लगभग की लागत में कराया जाएगा। 455 मीटर लंबाई के पुल का निर्माण 29 करोड़ 90 लाख लगभग की लागत से कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में कोई असुविधा न हो। इससे युवाओं का क्षेत्र से पलायन भी थमेगा। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य आरंभ किया जाएगा। यह रामपुरा से निनावली, कुसेपुरा, नरौल होते हुए मध्यप्रदेश की सीमा से मिलाएगी। विधायक ने कहा कि इस बीहड़ क्षेत्र का चहुमुखी विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में बुंदेलखंड सोलर मेगा पॉवर प्लांट का कार्य कराया जा रहा हैं जिसमे किसानों की भूमि लीज पर ली जा रही हैं। इसके तैयार होने के बाद किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। पंचनद बैराज परियोजना की शुरुआत भी जल्द कराई जाएगी। इस दौरान सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बांकेराम, सहायक अभियंता राजेश कुमार, जेई अवधेश शर्मा, पूर्व विधायक केशव सिंह सेंगर, राजकुमार, अजय पुरवार, महेश राजावत, रामलखन, शिवकुमार, संतोष, जगदीश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अमर सिंह पाल, रामप्रसाद, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विधायक ने कोंच तहसील के ग्राम छानी व चमरसेना के बीच नहर पर स्थित पुल का पुनर्निर्माण, ग्राम महतवानी माइनर पर पुलिया के पुनर्निर्माण लिए भी वेद मंत्रोच्चारके बीच भूमि पूजन किया। इस दौरान सभासद सुनील शर्मा, वीरेंद्र निरंजन, अमित निरंजन, ऋतिक खरे आदि मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed