{"_id":"635ac8ac6d00d31b0b473ffd","slug":"road-covered-with-bushes-danger-of-accidents-orai-news-knp725239813","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ियों से पटी सड़क, हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ियों से पटी सड़क, हादसों का खतरा
विज्ञापन
कदौरा - हरचंद्रपुर- रैला मोड़ पर सड़क पर फैली झाड़ियां।
- फोटो : ORAI
कदौरा। हरचंद्रपुर-रैला-गोहना मोड़ के पास सड़क झाड़ियों से पट गई है।
एक तरफ खतरनाक मोड़, ऊपर से बबूल और अन्य जंगली पेड़ों की झाड़ियां लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही हैं।
सामने से वाहनों के आने का पता नहीं चलता, जिसकी वजह से कई बार हादसे होते बचते हैं।
कदौरा ब्लॉक से परौसा, इटौरा बावनी होकर हर चंद्रपुर, रैला और गोहना मार्ग को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की दूरी 10 किमी है।
हरचंद्रपुर-रैला-गोहना के बीच खतरनाक मोड़ है। इस जगह बबूल के पेड़ों से सड़क दोनों ओर से ढंक गई है। सामने से आने वाले वाहनों का पता नहीं चलता है।
अचानक वाहन आने पर चालकों को दिक्कत होती है। कई बार हादसे भी हो जाते हैं। ग्रामीण रमेशचंद्र, ज्ञानसिंह, पवन कुमार ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से कई बार कहा गया पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
बीडीओ अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने वन विभाग और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को पत्र लिखा है। कर्मियों को लगा कर जल्द झाड़ियां कटवाई जाएंगी।