फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rivers will also thwart thirst, pipeline in every village

नदियां भी बुझाएंगी प्यास, हर गांव में बिछेगी पाइप लाइन

Sun, 25 Feb 2018 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 25 Feb 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rivers will also thwart thirst, pipeline in every village
जनप्रतिनिधियों के साथ पेयजल संकट पर बैठक करती मंत्रियों की टीम। - फोटो : amar ujala

बुंदेलखंड को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने रविवार को जिले के जिला पंचायत भवन सभागार में बुंदेलखंड के सभी सांसद, विधायक व जनप्रतिनिधों के साथ विचार विमर्श एवं समीक्षा बैठक की। बैठक की अध्यक्षता ग्राम्य विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महेंद्र सिंह ने की। बैठक में सभी विधायकों ने अपने अपने जिले की पेयजल समस्याओं को प्रमुखता से रखा। प्रतिनिधि मंडल ने सभी जिले की समस्याओं को प्रमुखता से लिया और उनके निवारण के लिए चर्चा की। बैठक करीब चार घंटे चली।

विज्ञापन


बैठक में शामिल रहे विधायकों ने बताया कि बैठक में सभी जिले की पेयजल समस्या को मंत्रियों ने गंभीरता से सुना और उन्होंने जल्द समस्याओं के निराकरण का आश्वासन भी दिया। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा और माधौगढ़ के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने बताया कि बुंदेलखंड की प्रमुख नदियों व बांधों को सीधे पेयजल आपूर्ति से जोड़ा जाएगा। इसमें यमुना, बेतवा, धसान, पंचनदा, सिंध, केन आदि नदियों से इनके आस पास के जिलों को सीधे पानी की सप्लाई देने की योजना बनी है।
विज्ञापन


नदियों पर पंप कैनाल बनाकर भी पेयजल संकट को दूर किया जाएगा। इससे जहां नदियों के किनारे बसे गांव में पेयजल संकट होगा तो नगरी क्षेत्रों में भी पानी की समस्या को खत्म किया जाएगा। इसके साथ बुंदेलखंड के प्रत्येक गांव को हैंडपंप के साथ-साथ घर घर पानी पहुंचाने की कार्य योजना पर सहमति बनी है। इससे गांव में किसानों को पानी के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं। बुंदेलखंड के सभी गांवों को नलकूप से पाइप लाइन के जरिए जोड़ा जाना है। गांव में डाली जाने वाली पाइप लाइन की मरम्मत के लिए ही ग्राम पंचायत को जिम्मेेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो ग्रामीणों से कुछ पैसे लेकर पाइप लाइन का रखरखाव कराया जाएगा। शासन की ओर से आई टीम में राज्य मंत्री सिंचाई बलदेव सिंह, नगर विकास गिरीश चंद्र यादव, प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ग्राम विकास, सचिव नगर विकास जीएस श्रीधर, झांसी कमिश्नर कुमुद लता जिलाधिकारी मन्नान अख्तर, सीडीओ एसपी सिंह, संासद भैरव मिश्रा, पुष्पेन्द्र चंदेल, भानू वर्मा, विधायक गौरीशंकर, मूलचंद्र निरंजन, मनीषा अनुरागी, नरेन्द्र सिंह, परिवहन मंत्री प्रतिनिधि अरविन्द्र चौहान आदि अधिकारी व नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed