{"_id":"5ed69aad8ebc3e904032f0f8","slug":"report-on-three-in-raping-a-minor-orai-news-knp5634147156","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म में तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म में तीन पर रिपोर्ट
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म में तीन पर रिपोर्ट
अधिकारियों के संज्ञान में आने पर हुआ मामला दर्ज
एट। थाना क्षेत्र के एक गांव में हुए नाबालिग से दुष्कर्म में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों तलाश शुरू कर दी।
बता दे कि एट थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग को 18 मई को गांव के ही रमाकांत पटेल पुत्र राम कृष्ण, राम शंकर उर्फ दीपू पुत्र राम किशोर पटेल तथा राघवेंद्र सिंह पुत्र राम मनोहर रात्रि एक बजे घर में घुसकर उठा ले गए थे और उसे रात भर मुंदरी गांव में रखकर दुष्कर्म किया और सुबह उसे कानपुर देहात ले जाकर सड़क पर छोड़ कर भाग गए। जिसके बाद नाबालिग ने फोन कर परिजनों को जानकारी दी तो वह उसे लेने पहुंचे तब उसने अपनी आपबीती घर आकर बताई। मामले को लेकर परिजन थाना एट पहुंचे। जहां पुलिस ने दबाव बनाकर समझौता कराने को कहा। समझौता न करने पर टरका दिया। इसके बाद उन्होंने जिले के उच्चाधिकारी का भी दरवाजा खटखटाया जिस पर एसपी सतीश कुमार ने सीओ कोंच राजीव प्रताप सिंह को मामले की जांच के आदेश दिए। जिस पर सीओ ने मामले की गंभीरता से जांच की और फिर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया । पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।