{"_id":"6aaee282689f07b1ea062030","slug":"farmer-dies-after-being-hit-by-a-train-orai-news-c-224-1-ori1005-149931-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर झांसी चुंगी के पास रहने वाले किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उनका शव झांसी रोड स्थित रामराजा पैलेस उत्सव गृह के पीछे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
एट थाना क्षेत्र के सतोह गांव निवासी भारतेंदु पटेल (50) पत्नी भारती और 23 वर्षीय बेटे अनमोल के साथ उरई में रघुवीर धाम के पास रहते थे। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह बिना कुछ बताए घर से निकल गए थे लेकिन वह नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन की। इस पर उनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई।
परिजनों का कहना है कि भारतेंदु ने आत्महत्या नहीं की। हालांकि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को ट्रेन की चपेट में आने से हुई दुर्घटना मानकर जांच कर रही है। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।