फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Removed roadside shops

Jalaun News: स़ड़क के किनारे लगीं दुकानों को हटवाया

Sat, 26 Aug 2023 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Removed roadside shops
जालौन। नगर के प्रमुख चौराहों पर दुकानदारों और आड़े तिरछे खड़े वाहनों के चलते अतिक्रमण की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमण व वाहनों के कारण चौराहे पर जाम लगता है और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। शुक्रवार को पुलिस ने मौके पर पहुंच राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगी दुकानें हटवाई और अतिक्रमणकारियों पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


नगर का देवनगर चौराहा अंतरराज्यीय चौराहा होने के कारण वहां दिन भर भीड़भाड़ बनी रहती है। उस पर भी वाहन चालकों द्वारा सवारियों को अपने, अपने वाहन में बैठाने के चक्कर में एक-दूसरे के आगे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। इसके साथ ही जालौन औरैया राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठेले ठिलिया वालों ने अतिक्रमण कर रखा था। सड़क के आसपास स्थायी दुकानदार 10 से 15 फीट आगे सामान रख लेते हैं। अतिक्रमण व आड़े तिरछे खड़े वाहनों से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन

नगर के प्रवेश द्वार पर बढ़ते अतिक्रमण व वाहनों के आड़े तिरछे खड़े होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। कोतवाली प्रभारी विमलेश कुमार ने पुलिस टीम के साथ प्रमुख चौराहों पर पहुंचकर सड़क पर दुकानदारों द्वारा रखे गए सामान को हटवाया और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगे ठेले ठिलिया को मार्ग से हटाकर फुटपाथ पर कराया। सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के चालान भी काटे गए। पुलिस टीम ने दुकानदारों को अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed