{"_id":"67eeda51a476da55b00132dd","slug":"relief-now-there-will-be-no-power-outage-in-the-district-hospital-orai-news-c-224-1-ori1005-127650-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: जिला अस्पताल में अब नहीं जाएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: जिला अस्पताल में अब नहीं जाएगी बिजली
Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में अब निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी। इसके लिए सोलर प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। जलशक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद सिंह चौहान ने पूजन के बाद कार्य प्रारंभ कराया।
उन्होंने कहा सोलर प्लांट लगने के बाद अब अस्पताल में बिजली का बिल कम होगा, साथ ही बिजली कटौती से भी मुक्ति मिलेगी।
बताया कि सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों में सोलर रूफ टॉप संयंत्र स्थापित करने से बिजली के बिल की बजत होगी। यूपी नेडा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि ओएमसी पावर प्राइवेट लिमिटेड नोएडा सोलर प्लांट लगा रहा है। इस सोलर प्लांट की क्षमता 211 किलोवाट है। इसमें उनके ऑफिस, भर्ती वार्ड, ओटी आदि में 183.86 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। जबकि दूसरा सोलर प्लांट 37.12 किलोवाट का होगा। इससे बी ब्लॉक स्थित सीटी स्कैन सेवा में सप्लाई दी जाएगी।
कहा कि सोलर प्लांट लगने से गर्मी के दिनों में होने वाली बिजली कटौती से राहत मिलेगी। इसके साथ ही बिजली के बिल की बचत भी होगी। कंपनी के साइट इंजीनियर अतुल कुमार तिवारी ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने के बाद देखरेख की जिम्मेदारी उनकी कंपनी ही निभाएंगी। उनकी कंपनी हमीरपुर और कानपुर देहात के जिला अस्पताल में भी सोलर प्लांट लगा रही है। सोलर प्लांट का स्थान चिह्नित कर लिया गया है। मई माह तक प्लांट लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा और सप्लाई चालू कर दी जाएगी। इस दौरान डॉ. अविनेश कुमार बनौधा, राहुल अग्निहोत्री आदि रहे।