फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Refusal to clean private plot in Jalaun, beaten by cleaning worker and hero

जालौन में निजी प्लाट की सफाई से मना करने पर सफाई कर्मी व नायक को पीटा

Thu, 22 Oct 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Refusal to clean private plot in Jalaun, beaten by cleaning worker and hero
कदौरा में ईओ को मारपीट की जानकारी देते कर्मचारी - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

कदौरा। निजी प्लाट की सफाई से करने से मना करने पर आक्रोशित लोगों ने सफाई कर्मी से मारपीट कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद सफाई नायक ने बीच बचाव किया व फोन से मामले की सूचना ईओ को दी। इससे लोग और उग्र हो गए और सफाई नायक को भी पीट दिया। सफाई कर्मियों व नायक के साथ हुई मारपीट की घटना से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है। आक्रोशित कर्मचारियों ने ईओ के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी है। सफाई कर्मियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न की गई तो हड़ताल करेंगे।
गुरुवार को ईओ सुनील कुमार सिंह के आदेश पर सफाई नायक इरफान खान नगर के मोहल्ला कटरा, अस्तबल में कर्मचारियों से नाली की सफाई कार्य करवा रहे थे। आरोप है कि मोहल्ले के नसीम अंसारी व लाला अंसारी आए और कर्मचारियों से व्यक्तिगत प्लाट व जबरन शौचालय की सफाई करने का दबाव बनाने लगे। मना न करने पर अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। इस पर नायक इरफान खान ने मोबाइल से अधिकारियों को सूचना दी और फोटो खींचने का प्रयास किया, तो उग्र लोग आक्रोशित हो गए और उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया। मारपीट की घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सफाई नायक व कर्मियों के साथ मारपीट की खबर लगते ही अन्य सफाई कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी है, कि कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मी कार्य का बहिष्कार कर अनशन पर बैठेंगे। नगर पंचायत ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सफाई कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। फिलहाल थाने में तहरीर दे दी गई है, कर्मचारी अपना कार्य कर रहे हैं। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सोबरन सिंह ने कहा कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed