फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Recommendation to stop increment of Principal

प्रधानाचार्य की वेतन वृद्धि रोकने की संस्तुति

Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Recommendation to stop increment of Principal
स्कूल का निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल - फोटो : ORAI
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने कुठौंद ब्लाक के कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कालेज शेखपुर बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रधानाचार्य प्रेमनाथ सिंह के अलावा चार शिक्षक व एक परिचालक गैरहाजिर मिला।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कालेज की शैक्षिक गुणवत्ता मानक के अनुरूप न मिलने पर प्रधानाचार्य प्रेमनाथ सिंह, शिक्षक रामसिंह, अनिल मेहरोत्रा, महेश सिंह बघेल, रामगुप्त सेंगर व परिचारक जगत सिंह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानाचार्य प्रेमनाथ की वेतन वृद्धि रोकने की भी संस्तुति की।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईओएस ने लक्ष्मीदेवी महाविद्यालय मदारीपुर का औचक निरीक्षण किया। जहां डीएलएड सत्र 2018 के 103 प्रशिक्षुओं के सापेक्ष सिर्फ 11 प्रशिक्षु मौजूद मिले। जबकि सत्र 2019 बैच के 109 प्रशिक्षुओं के सापेक्ष 11 प्रशिक्षु मिले। कालेज में प्राचार्य अनुपम वाजपेयी मौजूद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य स्टाफ के हस्ताक्षर तो थे पर मौके पर कोई नहीं मिला। इस पर डीआईओएस ने कालेज की मान्यता प्रत्याहरण के लिए सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज को संस्तुति करने की बात कही। इसके बाद जब 12.30 बजे डीआईओएस जनता सनातन धर्म इंटर कालेज कुठौंद पहुंचे तो वहां छुट्टी कर दी गई थी। बच्चे कालेज के गेट से निकल रहे थे। डीआईओएस ने प्रधानाचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed