{"_id":"5e949db38ebc3e6fd3101c18","slug":"ration-material-distributed-to-newspaper-distributors-orai-news-knp5550941136","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाचार पत्र वितरकों को बांटी राशन सामग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाचार पत्र वितरकों को बांटी राशन सामग्री
विज्ञापन
समाचार पत्र वितरकों को राशन सामग्री वितरित करते एसडीएम, कोतवाल व अन्य।
- फोटो : ORAI
जालौन। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से 14 समाचार पत्र वितरकों को राशन सामग्री वितरित की गई। राशन वितरण में समाजसेवियों के साथ-साथ भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी ने राशन वितरण किया। इस दौरान उपस्थित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समाचार पत्र वितरकों के कार्यों को सराहा।
कोरोना जैसी महामारी के बीच भी कुछ लोग हैं, जो कोरोना फाइटर बने हैं। इनमें ही समाचार पत्र वितरक भी शामिल हैं। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने कहा कि सोशल मीडिया और इंटरनेट के जमाने में भी अखबार लोगों तक विश्वसनीय खबरें पहुंचाने का साधन बने हैं। यही कारण है कि अखबार के पाठक भी निरंतर बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन के बीच जब सभी अपने घरों में हैं। ऐसे में सुबह अपने घरों से निकलकर पाठकों तक विश्वनीय खबरें पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहे समाचार पत्र वितरकों का कार्य वाकई में प्रशंसनीय है।
कोतवाली प्रभारी सुनील सिंह ने कहा कि समाचार पत्र के वितरण कार्य में लगे वितरकों को यदि समाचार पत्र के वितरण में कोई परेशानी होती है, तो तत्काल उन्हें बताएं। उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। नगर की भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी ने नगर के 14 समाचार पत्र वितरकों को राशन सामग्री वितरित की। इनके पैकेट में आटा, दाल, चावल, तेल, मसाला आदि सामग्री रही। इस दौरान पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, राजीव माहेश्वरी, शिवम माहेश्वरी, अतुल खन्ना, दिनेश तिवारी मौजूद रहे।