फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape report filed against former BJYM Mandal president

Jalaun News: भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 10 Dec 2025 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rape report filed against former BJYM Mandal president
माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला ने भाजपा के युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर दुष्कर्म, छेड़खानी, एससीएसटी, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया कि 18 नवंबर को वह नित्यकि्रया के लिए दोपहर में खेत में गई थी। यहां पर पहले से घात लगाए बैठे युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बंधन द्विवेदी ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया। बाजरे के खेत में ले गए और छेड़खानी करने लगे। उसने विरोध किया तो धक्का मारकर जमीन पर पटक लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

विरोध करने पर गाली-गलौज, पीटा और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वह जब घर पहुंची तो पूरी बात पति को बताई महिला ने कोतवाली में तहरीर दी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर दुष्कर्म, छेड़खानी, एससीएसटी, मारपीट, गालीगलौज, धमकी के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed