फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape accused arrested within 12 hours of FIR registration.

Jalaun News: दुष्कर्म के आरोपी को प्राथमिकी दर्ज होने के 12 घंटे में किया गिरफ्तार

Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested within 12 hours of FIR registration.
रामपुरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म के मामले में वांछित को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी थी। इसमें उसने हरगोविंद राजपूत पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हरगोविंद को करीब 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed