फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ramkund Park will be beautified on the lines of Jhansi's Rani Park

Jalaun News: बॉटम रामकुंड पार्क का होगा सुंदरीकरण

Tue, 25 Jul 2023 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 25 Jul 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Ramkund Park will be beautified on the lines of Jhansi's Rani Park
उरई। अगर आप झांसी गए होंगे तो हल्की आवाज में बजते मधुर संगीत, चारों तरफ फैली हरियाली और फव्वारों से गिरता रंगीन पानी। यह सब झांसी की रानी पार्क में देखने को मिलता है। अब यह सब उरई के रामकुंड पार्क में देखने को मिलेगा। पालिका द्वारा जल्द रामकुंड पार्क का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए पालिका ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन ने इसकी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत रामकुंड पार्क का सुंदरीकरण होगा। कुंड और पार्क की सुंदरता को निखारने के लिए कई महीनों से योजना बनाई जा रही थी। अब उसको जमीन पर लाने की तैयारी है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरु हो जाएगा। सुंदरीकरण के लिए 1.10 करोड़ खर्च होंगे। झांसी में बने झांसी की रानी पार्क की तर्ज पर काम होगा। पार्क में चारों तरफ सौ से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें कई प्रकार के पेड़ पहली बार उरई के पार्क में देखने को मिलेंगे। सभी पेड़ कोलकाता से आएंगे।
विज्ञापन

कुंड के अंदर की पूरी गंदगी को हटाकर साफ पानी भरा जाएगा। पानी के अंदर कमल के बीज डाले जाएंगे। दस हजार से ज्यादा कमल खिलेंगे। जो अपनी महक चारों ओर बिखेरेंगे। कुंड के अंदर जिकजेक पोल, इंटरलॉकिंग लगाई जाएगी। उसके बाद चारों तरफ साफ-सफाई के साथ घास लगाई जाएगी। रेलिंग के चारों तरफ करीब 900 मीटर तक फव्वारा लगाया जाएगा। जिससे 24 घंटे पानी कुंड में गिरेगा। चारों तरफ रंगीन लाइट लगाई जाएगी। जिससे पानी रंगीन दिखाई दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य द्वार पर साइन बोर्ड लगेगा। जिससे उरई पार्क का नाम सबको दिख सके। मुख्य द्वार को हटाकर बीच में किया जाएगा। जिसको भव्य नए आकार में बनाया जाएगा। दीवार को तोड़कर ग्रिल लगाई जाएगी। जिससे पार्क की सुंदरता आसपास से जाने वालों को दिख सके। इसके साथ ही पार्क के बाहर नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाकर पार्किंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही अंदर लेंप पोस्ट, लकड़ीनुमा डिजाइन की कुर्सी डाली जाएगी। कैंटीन को मॉडल बनाया जाएगा। बगल में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।



---



12 स्पीकर लगेंगे

नगर पालिका के नगर नियोजक अनिरुद्ध त्रिपाठी ने बताया कि झांसी की रानी पार्क की तर्ज पर अमृत योजना के तहत काम होगा। इसमें 12 स्पीकर भी लगाए जाएंगे। जिसमें सुबह भजन शाम को गाने बजेंगे। इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। उसमें एक कर्मचारी तैनात किया जाएगा।




वर्जन

प्रस्ताव पास हो गया है। शासन से मंजूरी मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। उरई का पहला पार्क होगा। जो सुंदरता के लिए अपनी पहचान बनाएगा। -विमलापति,ईओ,नगर पालिका उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed